‘विदर्भ की महारानी’ का कल अक्टूबर को भव्य आगमन

21 फुट का त्रिमूर्ति संगम दर्शन

* ‘सुशिक्षित नारी-समृद्ध नारी’ संकल्पना पर इस साल का नवरात्रोत्सव
अमरावती/दि.9- श्री अंबानगरी नवदुर्गा उत्सव मंडल, भाजी बाजार की ओर से ‘विदर्भ की महारानी नवरात्रोत्सव 2026’ विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रबोधनात्मक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा. श्रद्धालुओं को माँ सरस्वती माता, माँ दुर्गा माता और माँ लक्ष्मी माता इन तीन आदिशक्तियों का एक ही स्थान पर ‘त्रिमूर्ति संगम दर्शन’ होगा. करीब 21 फुट ऊंची भव्य-दिव्य ’विदर्भ की महारानी’ इस साल के नवरात्रोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी. कल शनिवार 10 अक्टूबर को ‘विदर्भ की महारानी’ का भव्य आगमन समारोह होगा और इसी दिन अमरावती वासियों को महारानी के प्रथम दर्शन होंगे. उसके बाद रविवार 11 अक्टूबर को विधिवत पूजा-अर्चना और प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. यह मंडल भाजी बाजार 6 नंबर स्कूल के प्रांगण में स्थित है.
* स्त्रीशक्ति और मातृशक्ति के सम्मान की परंपरा
श्री अंबानगरी नवदुर्गा उत्सव मंडल के नवरात्रोत्सव की विशेष विशेषता है स्त्रीशक्ति और मातृशक्ति का सम्मान. धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक चेतना, महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए मंडल लगातार विभिन्न उपक्रम चला रहा है. इस साल मंडल ने सुशिक्षित नारी-समृद्ध नारी, यही विकसित समाज का आधार यह संकल्पना केंद्र में रखी है. महिला शिक्षा, स्वावलंबन, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रेखांकित करने वाली विशेष झांकी इस साल बनाई जाएगी.
* 18 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर
सामाजिक दायित्व के हिस्से के रूप में मंडल की ओर से रविवार, दि. 18 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भव्य महा-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है.

Back to top button