चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, मोर्शी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
गांधी प्रतिमा के पास और तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

* जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
मोर्शी /दि.15 -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मोर्शी शहर इकाई की ओर से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार स्वयं तत्काल इस्तीफा दें अथवा केंद्र सरकार उन्हें पद से बर्खास्त करे. इस मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास तथा मोर्शी तहसील कार्यालय परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीव्र विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार चारुदत्त पाटिल के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए, जिससे तहसील कार्यालय परिसर गूंज उठा. कांग्रेस की मोर्शी शहर इकाई ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार से उन्हें पद से हटाने की भी मांग की. इसी मांग को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया.
* कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस प्रदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सेल के सचिव विपुल भडांगे, मोर्शी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नगरसेवक भूषण कोकाटे, गोलू शेख, मुरलीनाना डहाणे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता बोरेकर, सविता ठाकरे, पुष्पा परतेती, सुनीता कुमरे, सुरेश सिहले, अजीज पठाण, गजानन ठाकरे, पंकज विधले, चंद्रशेखर तरारे, सैयद फैजान, प्रकाश काले, दिनेश बोरेकर, संकेत वानखड़े, पंकज वाघमारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.





