प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग युवती का किया शोषण, दिया बच्चे को जन्म
घटनास्थल मध्यप्रदेश रहने से प्रकरण वहां हुआ रेफर

चांदुर बाजार/दि.10 – नाबालिग युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अपहरण कर उसका लैंगिक शोषण कर मातृत्व लादे जाने की घटना प्रकाश में आई है. इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने 8 जुलाई को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के जीर्णा ठाणा निवासी बलराम (26) है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मोना (काल्पनीक नाम) नामक नाबालिग युवती की वर्ष 2025 में आरोपी बलराम के साथ पहचान हो गई. बाद में आरोपी उसका अपहरण कर मध्यप्रदेश अपने गांव ले गया. वहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. बलराम ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए. इन संबंधो के चलते वह गर्भवती हो गई. 6 जुलाई को पीडिता को प्रसूति के लिए चांदुर बाजार के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसने बेटे को जन्म दिया. पीडित युवती की आयु 16 वर्ष 8 माह बताई जाती है. जिला महिला अस्पताल के अधिकारियों के सामने पीडिता का बयान दर्ज किया गया. उसके जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर वह नाबालिग रहने का पता चला. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे संबंधित पुलिस स्टेशन भेज दिया है.





