सडक हादसे में धामणगांव के छात्र की मौत

चांदूर रेलवे तहसील के तुलजापुर ग्राम की घटना

अमरावती/दि.10- चांदुर रेलवे तहसील के तुलजापुर गांव के पास मोड पर हुई सडक दुर्घटना में एक 22 वर्षीय महाविद्यालयीन छात्र की मृत्यु हो गई. मृतक छात्र का नाम तुना धामणगांव निवासी प्रणय जितेंद्र देवतले है.
जानकारी के मुताबिक छात्र प्रणय देवतले 8 जुलाई की शाम 6 बजे के दौरान अपनी दुपहिया से अमरावती से कॉलेज कर धामणगांव की तरफ लौट रहा था, तब तुलजापुर गांव के पास मोड पर लोहे की रैलिंग पर उसकी दुपहिया असंतुलित होकर टकरा गई. इस हादसे में प्रणय गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही चांदुर रेलवे पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.इस घटना से जुना धामणगांव शहर में शोक व्याप्त है.

 

Back to top button