कल सांस्कृतिक भवन में सजेगी सुरों की महफिल
सायरा खान के साथ अंजुम खान होगी विशेष आकर्षण

प्रेरणापुंज विदर्भ आयडल का ग्रैंड फिनाले मान्यवरों की उपस्थिति
अमरावती/दि.9 – कलाकार कई होते है, आवश्यकता होती है उन्हें सही मंच की, ऐसे ही हौसी कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांध्य दैनिक प्रेरणापुंज ने पंचशील बहुद्देशिय अपंग समाजसेवी संस्था के सहयोग से इस वर्ष प्रेरणापुंज विदर्भ आयडल प्रतियोगिता का आयोजन किया था. जिसमें केवल अमरावती या विदर्भ ही नही, सातारा, बालाघाट जैसे क्षेत्र से भी कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्शायी थी. इस प्रतियोगिता में चुनिंदा प्रथम आनेवाले 120 प्रतियोगियो को ही शामिल किया गया था. इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल शनिवार 10 अक्तूबर को सांस्कृतिक भवन में शााम 6 बजे से आयोजित किया गया है.
इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ हिंदी फिल्मी गितों का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है. जिसमें मुंबई से सिलीब्रीटी सिंगर सायरा खान तथा टीवी स्टार अंजुम खान की उपस्थिति रहेगी. वहीं महापौर श्रीचंद तेजवानी, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायकद्बय सुलभा एवं संजय खोडके, उपमहापोैर सचिन भेंडे, सभागृह नेता चेतन गावंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर आदि बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे. साथ ही जेपीएस कीया मोटर्स की ओर से श्रवण गट्टाणी, रघुवीर के संचालक दिलीपभाई पोपट, कॉटन किंग के संचालक अमोल चवणे, विजय सेठ खंडेलवाल, आराधना के पूरणसेठ हबलानी, हरीगंगा ऑइलमिल के संचालक किशोर गोयनका, वही मशीन हाउस के संचालक रूपेश वाणी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
इस प्रतियोगिता में चार विभिन्न विभागों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. 15 वर्ष , 15 से 40, 40 से 58 तथा 58 से वरिष्ठ श्रेणी में यह आयोजन किया गया था. इस दौरान सबसे छोटे और सबसे बडे प्रतियोगियो को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही इस प्रतियोगिता में शामिल 120 प्रतियोगियो में से 10 प्रतियोगियो को जो उस समय सभागार में उपस्थित होंगे उन्हें भी लकी ड्रॉ के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर सांध्य दैनिक प्रेरणापुंज के संपादक अनिल मुणोत, सुषमा मुणोत, राजेंद्र हरकुट, दिलीप बागडे, डॉ. गुणवंत डहाने, नरेंद्र वानखडे तथा उनकी टीम प्रयास कर रही है. लाइव परफॉमन्स में रामेश्वर काले तथा उनकी टीम संगीत संयोजन , कमलेश बिजोरे, साउंड तथा लाईट एवं दिनकर तायडे वीडियो एवं फोटोग्राफी के माध्यम से अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. इस अवसर पर सभी संगित प्रेमियो से उपस्थित रहने का अनुरोध आयोजकों की ओर से किया गया है.
* यह है प्रायोजक
इस प्रतियोगिता में अमरावती महानगरपालिका, जेपीएस कीया, रघुवीर मिठाईया, कॉटन किंग, हरिगंगा ऑइलमिल, मशीन हाउस, आराधना, खंडेलवाल लॉन, त्रिवेणी बोेंडे फाउंडेशन आदि प्रतिष्ठान एवं संस्थान का सहयोग मिला.
* विशेष आकर्षण
इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में स्टार मेकर तथा कई दिग्गज हस्तियों के साथ अपने सुरो का रंग बिखरनेवाली सायरा खान स्थानीय कलाकारों के साथ सुरो के रंग बिखेरेंगी, वहीं बालिका वधु, ससुराल सिमरन का जैसे कई चर्चित टीवी सिरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेरनेवाली अंजुम खान इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी. इस अवसर पर संगीत क्षेत्र में लंबे समय से सेवा दे रहे ज्येष्ठ कलाकार डॉ. स्नेहाशीष दास व डॉ. सौम्या स्नेहाशिष दास तथा राजन पछेल का उनके संगीत क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.





