साईंबाबा को 47 लाख का हार चढाया
गुरु पूर्णिमा पर लाखों भक्त शिर्डी में

शिर्डी /दि.29- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विदर्भ की पंढरी शेगांव और उत्तर महाराष्ट्र के शिर्डी साईं नगरी में आज लाखों भाविक उमडे. शिर्डी में दो दिनों में 1 करोड 70 लाख का चढावा आने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, एक भक्त ने गुप्तदान के रुप में 47 लाख रुपए का करीब 300 ग्राम सोने का आकर्षक हार साईं चरणों में अर्पित किया.
भाविकों द्वारा दर्शन के साथ दानपेटी में अनेक प्रकार की वस्तुओं के साथ ही लाखों की नकदी अर्पित की जा रही है. दो दिनों में ही दो करोड का चढावा आने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद ने भी साईंबाबा के दर्शन किए. सोनू सूद ने यह भी कहा कि, साईंबाबा द्वारा बताए गए मार्ग पर वे चलने का प्रयत्न करते है. नागपुर में पढाई करते समय रेलवे टिकट के न रहने पर भी वे शिर्डी पहुंच जाते थे.