बांबू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, आदिवासी मजदूर की मौत

अकोला/दि.10- बांबू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सफर करने वाले आदिवासी मजदूर में से एक की ट्रॉली के नीचे दबकर मृत्यु हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गये. यह घटना शेगांव-अकोट मार्ग पर उमरी फाटा के पास घटित हुई. मृतक मजदूर का नाम सुरेश बल्लू बारस्कर है.
मध्यप्रदेश के भैसदेही तहसील के करंजीडोल ग्राम निवासी आदिवासी मजदूर बांबू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से शेगांव से अकोट की तरफ आ रहे थे. उमरी फाटा के निकट चालक का संतुलन बिगडने से ट्रैक्टर ट्रॉली सडक पर पलटी हो गई. इस हादसे में सुरेश बारस्कर की मृत्यु हो गई. जबकि पांच मजदूर घायल हो गये.

Back to top button