गाज गिरने से युवक की मृत्यु, ममेरा भाई पेड गिरने से मृत
नागपुर के सावनेर में दुखद संयोग

नागपुर/दि.19- सावनेर तहसील क्षेत्र में दो ममेरे भाईयों की आसमानी- सुलतानी संकट से एक ही दिन में कुछ ही घंटों के अंतराल में जान चली गई. 23 वर्ष के साहिल सत्तार शेख पर बिजली गिरी. वहीं उसके कजिन मुश्ताक शाह की दुकान पर पेड गिरने से उसकी भी मृत्यु हो गई. फलस्वरूप समस्त सावनेर में दु:ख व्यक्त किया जा रहा है.
सावनेर के सर्वोदय नगर निवासी साहिल शेख शुक्रवार दोपहर 4 बजे बकरियों के लिए चारा लाने पास के खेतों में गया था. उसी समय मौसम बदला, तेज बरसात शुरू हो गई. हवाएं भी तेज-तेज चलने लगी. इसी में पेड के नीचे खडे साहिल पर बिजली गिरी. उसे बुरी तरह झुलसी अवस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया. तब डॉक्टर्स ने मृत करार दिया.
साहिल के ममेरे भाई मुश्ताक शहा के साथ भी दुर्घटना हो गई. मुश्ताक ऑटो रिपेयर शॉप चलाता है. छिंदवाडा रोड पर बिजली कंपनी के कार्यालय के पास मुश्ताक का गैरेज हैं. दोपहर 4.30 बजे के दौरान उसके गैरेज पर पेड गिर गया. जिससे गैरेज में बैठे मुश्ताक बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें लेकर लोग अस्पताल दौडे. किंतु गैरेज में फंसे मुश्ताक और उनके सहयोगी वर्कर सचिन दिएवार (43) को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जाता, तब तक देर हो चुकी थी. मुश्ताक को अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर्स ने मृत करार दिया. जब कि सचिन का उपचार शुरू है. बहरहाल ममेरे भाईयों की आधे घंटे के अंतराल में आसमानी संकट से मृत्यु का दुखद इत्तफाक सावनेर के लोगोें को झकझोर गया है. मुश्ताक शाह बडे उदार और दिल खुलास इंसान थे. उनके जाने से पत्नी और दो बच्चे असहाय हो गये हैं. समाज के लोगों ने प्राथमिक सहायता दोनों ही परिवार की है.





