पैदल कलेक्ट्रेट जाएंगे केमिस्ट निवेदन देने – सौरभ मालाणी

परसों करोडों का दवा बिजनेस होगा ठप

* तीन हजार से अधिक दुकानें रहेगी बंद
* 14 हजार कर्मचारी भी काम से होंगे दूर
* ऑनलाइन औषधी विक्री का पुरजोर विरोध
अमरावती/दि.18 – ऑनलाइन औषधी विक्री का देशव्यापी और पुरजोर विरोध करते हुए केमिस्ट एसो. ने 20 मई को एक दिवसीय हडताल का आवाहन किया है. अमरावती में तीन हजार से अधिक होलसेल और रिटेल मेडिसीन शॉप बंद रहने का दावा जिला अध्यक्ष सौरभ मालाणी ने किया. उन्होंने बताया कि, इमर्जन्सी के लिए प्रत्येक तहसील और दवा बाजार में व्यवस्था रहेगी. उन्होंने केमिस्ट एसो. के सभी सदस्यों से स्वयंस्फूर्ति से हडताल में सहभागी होने का आवाहन भी इस समय किया. उन्होंने दावा किया कि, केमिस्ट एसो. के सभी सभासद धारणी से लेकर नांदगांव खंडेश्वर तक सभी दवा दुकाने बंद रहेगी.
* प्रत्येक तहसील में अत्यावश्यक सेवा
अध्यक्ष सौरभ मालाणी ने बताया कि, परसों सुबह 11 बजे केमिस्ट पदाधिकारी और सभासद पैदल जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे. वहां शासन के नाम जिलाधीश को निवेदन दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि, मरीजों को असुविधा न हो, किसी की जान पर न बन आए, इसके लिए अत्यावश्यक दवाईयां की व्यवस्था प्रत्येक तहसील में रखी गई है. मालाणी ने दावा किया कि, दवा हडताल से किसी की जान पर न बन आए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.
* ऑनलाइन दवा का विरोध
सौरभ मालाणी ने अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए बताया कि, ऑनलाइन दवा का विरोध राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है. इसके लिए यह हडताल रखी गई है. सौरभ मालाणी ने बताया कि, ऑनलाइन दवा कारोबार से युवाओं का जीवन खतरे में पडता है. उसी प्रकार नशा बढानेवाली दवाएं सरासर ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है. जिसके कारण युवतियों पर भी बुरा असर होने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर जनहित में हडताल का यह निर्णय किया गया है. जिसमें वे सामान्य लोगों से भी सहयोग और प्रतिसाद की अपेक्षा रखते हैं.
* करोडों का बिजनेस, रोजगार संकट भी
अमरावती जिले में केमिस्ट एसो. में 2600 से अधिक पंजीकृत दवा विक्रेता सभासद है. मोटे तौर पर एक ही दिन में करोडों का बिजनेस परसों 20 मई को ठप होने की आशंका है. उसी प्रकार ऑनलाइन दवा बिजनेस से रोजगार संकट भी बढने की पूरी आशंका जताई जा रही है. उससे अधिक जन-जन के स्वास्थ्य से खिलवाड का अंदेशा जानकारों ने व्यक्त किया है. यहां उल्लेखनीय है कि, अमरावती में दवा विक्रेताओं में गजब की एकता है और उनकी एकजुटता ही सबसे बडी शक्ति बनी है. दवा बिजनेस के व्यवसाय पर दुनियाभर के निर्बंध लगानेवाला शासन और प्रशासन ऑनलाइन दवा के कारोबार पर कोई निर्बंध नहीं रख रहा. यही सामान्य दवा विक्रेताओं की शासन से शिकायत है. अमरावती में पिछले सप्ताह हुए दवा कारोबारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भी यह बात मुखर हुई थी.

Back to top button