रहाटगांव की जर्जर मुख्य सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा

पार्षद विनोद तनवैस के प्रयासों को मिली सफलता

अमरावती/दि.7- रहाटगांव क्षेत्र की लंबे समय से खराब हालत में पड़ी मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर किए जा रहे पार्षद विनोद तनवैस के लगातार प्रयासों को सकारात्मक सफलता मिली है. 4 जुलाई को अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी ने विनोद तनवैस के कार्यालय का दौरा किया और रहाटगांव की मुख्य सड़क का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के स्पष्ट और सकारात्मक निर्देश दिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरसात के कारण अत्यंत खराब स्थिति में पहुंच चुकी इस सड़क के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि नागरिकों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके. इसी दौरान रहाटगांव स्थित प्रगति विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी महापौर से मुलाकात कर सड़क की बदहाल स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपा. महापौर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और क्षेत्रवासियों की रोजमर्रा की परेशानी को देखते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस अवसर पर गटनेता चेतन गावंडे भी उपस्थित थे. विनोद तनवैस ने कहा कि यह क्षेत्र भले ही उनका अधिकृत प्रभाग नहीं है, लेकिन यही उनकी कर्मभूमि है. रहाटगांव के विकास, नागरिकों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.

Back to top button