पार्षद रतन पहलवान डेंडूले का जन्मदिन ‘सेवा कार्य’ के रुप में मनाया
शिव मंदिर में अभिष्टचिंतन समारोह

* जरुरतमंद महिलाओं को किया सिलाई मशीन का वितरण
अमरावती /दि.7- स्थानीय शिवशक्ति मंदिर में प्रभाग क्र. 13 अंबापेठ-गौरक्षण के पार्षद रतन डेंडूले के जन्मदिन के अवसर पर रविवार 5 जुलाई को ‘सेवा और जनकल्याण’ को समर्पित भव्य अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्थिक रुप से कमजोर एवं जरुरतमंद महिलाओं को स्वयंरोजगार से जोडने के उद्देश से सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया.
इस दौरान पार्षद रतन पहलवान डेंडूले ने शिवशक्ति मंदिर में महाआरती भी की. इस समय विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे पाटिल, विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू, विधायक सुलभा खोडके, महापौर श्रीचंद तेजवानी, एड. प्रशांत देशपांडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, पूव महापौर एड. किशोर शेलके, मनपा भाजपा सभागृह नेता चेतन गावंडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं शोध प्रतिष्ठान के अध्यक्ष यश खोडके, राकांपा शहराध्यक्ष प्रशांत डवरे, चेतन पवार उपस्थित थे.
पार्षद रतन पहलवान डेंडूले लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यो में सक्रिय है. इस परंपरा को आगे बढाते हुए उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रुप में नहीं, बल्कि समाजोपयोगी कार्यक्रम के रुप में मनाया गया. इस पहल के माध्यम से अनेक महिलाओं को आजीविका का साधना उपलब्ध हुआ. जिससे वे अपने कौशल्य के बल पर आर्थिक रुप से स्वावलंबी बन सके. कार्यक्रम को सफल बनाने अनिल शिरभाते, आयुष डेंडूले, गोपाल यादव, समीर पाचकवडे, सागर शिरभाते, बाबू यादव, नीलेश शर्मा, उमेश पारोलकर तथा शिवशक्ति मंदिर मित्र परिवार द्वारा अथक प्रयास किए गए.





