14 जून को होगा डॉ. मनीष गवई का नागरी अभिष्टचिंतन समारोह

विविध सामाजिक व सांस्कृतिक उपक्रमों का आयोजन

अमरावती /दि.23 – अमरावती में 14 जून को सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता डॉ. मनीष गवई का नागरी अभिष्टचिंतन समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम स्थानीय रेस्ट हाउस, कैंप रोड में होगा, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समारोह की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर होगी. केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान, वृक्ष वितरण, संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, कलाकार सम्मान समारोह और मिस्टर एंड मिसेज महाराष्ट्र अमरावती ऑडिशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही नुपुर डांस एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी. आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है.

Back to top button