अमरावती जिले की प्रारुप एसआईआर मतदाता सूची घोषित
जिले के 353297 नाम अधर में

* सर्वाधिक 75 हजार वोटर्स अमरावती विधानसभा के
* जिले में अब वोटर्स संख्या 21,92,395
* 30 सितंबर तक कर सकतें हैं आवेदन
अमरावती/दि.31 – जिला प्रशासन ने विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण कर तय कार्यक्रम के अनुरुप आज सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारुप सूची घोषित कर दी है. जिसके अनुसार कुल 353297 नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं. स्पष्ट है कि, सभी 8 क्षेत्रों में स्थायी रुप से स्थानांतरित, मृत, अनुपस्थित और अन्य ऐसे सभी वोटर्स के नाम अधर में रखे गए हैं. इन वोटर्स को आगामी 30 सितंबर तक प्रारुप वोटर लिस्ट पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा. जिसे 3 से 29 अक्तूबर दौरान सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा. 7 अक्तूबर को संशोधित सूची और 4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जिला प्रशासन जारी करनेवाला है.
जिला प्रशासन ने विधानसभा निहाय स्थायी रुप से स्थानांतरित, मृत, अनुपस्थित और अन्य का ब्यौरा जारी किया है. जिसके अनुसार सर्वाधिक संख्या अमरावती 75 हजार से अधिक और बडनेरा में 63 हजार से अधिक नाम शामिल है. नए नामों की बात करें, तो 56 हजार 142 वोटर्स पहले ही जोड जा चुके हैं. चार्ट से स्पष्ट है कि, अमरावती विधानसभा क्षेत्र में कुल 75,796, बडनेरा में 63,768, धामणगांव रेलवे में 40,437, तिवसा में 48,322, दर्यापुर 30,176, मेलघाट में 34,023, अचलपुर में 34,286 और मोर्शी में 26,489 नाम कम हुए हैं. नाम कम होने के बावजूद विधानसभा क्षेत्रों में कुल 22 नए बूथ बढाए जा रहे हैं. प्रस्ताव के अनुसार बडनेरा में सर्वाधिक 9, मेलघाट में 7 और अमरावती में 6 बूथ बढाए जाने है. अब बडनेरा में बूथ की संख्या 354, अमरावती में 328, मेलघाट में 363 हो जाएगी.
* 1.64 लाख स्थानांतरित
स्थायी रुप से स्थानांतरित, मृत, अनुपस्थित और अन्य का ब्यौरा देखे तो सर्वाधिक 1 लाख 64 हजार से अधिक वोटर्स स्थानांतरित हो गए है. इसके बाद मृत वोटर्स का आंकडा 1,09,307 बताया गया है. 22,357 वोटर्स का एसआईआर में कोई अतापता न लग पाया. 978 वोटर्स अन्य रुप से हटाए गए है. जबकि 56,142 वोटर्स के नाम डबल पाए गए. एसआईआर की इसके साथ ही एक बडी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है. अभी भी जिलाधिकारी दफ्तर के चुनाव विभाग ने आगामी 30 सितंबर तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने का आवाहन किया है. उसका दूसरा चरण 22 अक्तूबर तक चलेगा. क्योंकि 7 अक्तूबर को एक और सूची जारी होगी.
* विधानसभा निहाय नए आंकडे
विधानसभा पुरुष महिला किन्नर कुल
धामणगांव रेलवे 1,38,465 1,30,935 01 2,69,401
बडनेरा 1,56,831 1,53,915 32 3,10,778
अमरावती 1,51,082 1,48,504 18 2,99,604
तिवसा 1,28,093 1,19,186 00 2,47,279
दर्यापुर 1,42,984 1,32,865 03 2,75,852
मेलघाट 1,40,610 1,33,112 07 2,73,729
अचलपुर 1,31,215 1,22,083 00 2,53,298
मोर्शी 1,34,803 1,27,651 00 2,62,454
कुल 11,24,083 10,68,251 61 21,92,395 * मतदान केंद्रों की नई संख्या
विधानसभा केंद्र
धामणगांव रेलवे 378
बडनेरा 354
अमरावती 328
तिवसा 319
दर्यापुर 342
मेलघाट 363
अचलपुर 309
मोर्शी 311
कुल 2704





