आवारा कुत्तों के हमले में घायल बालिका से मिले विधायक रवि राणा
बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की

अमरावती/दि.17- शहर में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रुप से घायल हुई 10 वर्षीय बालिका सनिदी कावरे से विधायक रवि राणा, मनपा आयुक्त मंगेश गोंदावले, डॉ. आनंद काकाणी, उपमहापौर सचिन भेंडे तथा शिक्षा सभापति प्रीति रेवणे ने रेडियंट अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बच्ची की स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके परिजनों से आत्मीयता के साथ चर्चा कर उनका हालचाल जाना. विधायक रवि राणा ने डॉक्टरों से बालिका के उपचार संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ली तथा परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, एक विधायक और जनप्रतिनिधि होने के नाते स्वाभिमान पार्टी की ओर से बालिका के उपचार का संपूर्ण खर्च का वहन किया जाएगा और इलाज में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी. साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है.
इस घटना से गहरा रोष व्यक्त करते हुए विधायक रवि राणा ने कहा कि, शहर में बढते आवारा कुत्तों की समस्या के लिए मनपा प्रशासन जिम्मेदार है और उन्होंने लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे है, ऐसी नाराजगी व्यक्त की है. जिसके कारण नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड रही है. उन्होंने चेतावनी दी है कि, भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित ना हो, नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुडे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस अवसर पर स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, पार्षद अजय जयस्वाल, उदय पर्वतकर आदि उपस्थित थे.





