बडनेरा में पल्स पोलिओ अभियान को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

अमरावती/दि.29- मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले के आदेशानुसार सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्र व बडनेरा मनपा के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तथा सभी स्वास्थ्य वर्धिनी केंद्र की आंगनवाडी, एसटी डिपो, रेलवे स्टेशन एवं झोपडपट्टी रोड पर बूथ स्थापित किए गए. प्रत्येक बूथ में 100, 200, 300 इस प्रकार से पोलिओ डोज देने का उद्देश रखा गया.
दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान संक्रमण रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. रुपेश खडसे व पर्यवेक्षण अधिकारी मनपा ने बडनेरा मनपा अंतर्गत मोदी अस्पताल के अंतर्गत आनेवाले विविध स्थानों, बस स्टॉप, रेलवे स्टॉप, रजिया नगर स्वास्थ्य वर्धिनी केंद्र, झोपडपट्टी, मुस्लिम बंधु परिसर आदि जगहों पर भेंट दी और बालकों को दो बूंद पिलाकर पोलिओ से मुक्त होने के लिए छोटे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाने का आवाहन किया. इस समय वैद्यकीय अधिकारी डॉ. इमरान खान, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. शुभम गोसावी, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. रोहिनी उदासी, पीएचएन शाहरुख खान ने स्वयं के हाथों से दो बूंद पिलाए. बडनेरा शहर में इस अभियान को अभिभावकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.





