चाकू लेकर दहशत मचाने वाला कुख्यात धरा गया

क्राईम ब्रांच की लक्ष्मीनगर में कार्रवाई

अमरावती/दि.29– चाकू लेकर लक्ष्मीनगर रोड पर दहशत मचाने वाले कुख्यात प्रफुल्ल उर्फ दादू सागर वानखडे (24) को क्राईम ब्रांच के दल ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच के निरीक्षक अतुल वर, दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनुने, हेड कांस्टेबल सुनील लासुरकर, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, आस्तिक देशमुख, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, जहीर शेख, सचिन बहाले, विकास गुडधे, योगेश पवार, मिर्जा नईम बेग, राजीक रायलीवाले, अतुल संभे, चेतन गुल्हाने का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, कपिलवस्तु नगर में रहने वाला युवक प्रफुल्ल वानखडे हाथ में दो चाकू लेकर लक्ष्मीनगर रोड पर दहशत मचा रहा था. क्राईम ब्रांच के दल ने तत्काल वहां पहुंचकर प्रफुल्ल वानखडे को दबोच लिया और उसके पास से दोनों चाकू जब्त कर लिये. आरोपी को गाडगे नगर ुुपुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Back to top button