१५ हजार की रिश्वत लेते गुट विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक को पकडा

अकोला एंटी करप्शन दल की कार्रवाई

अकोला/दि.१० – अकोला एंटी करप्शन दल की टीम ने गुरुवार को अकोला शहर के न्यू खेतान नगर में रहने वाले शिकायतकर्ता के घर पर जाल बिछाकर पंचायत समिति के प्रभारी गुट विकास अधिकारी गोपाल बोंडे और कनिष्ठ सहायक अनंत राठौड को १५ हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की छूट्टीयों के बिल मंजूर कराने के लिए बार्शिटाकली पंचायत समिति के प्रभारी गुट विकास अधिकारी गोपाल राजाराम बोंडे व कनिष्ठ सहायक अनंत राठोड ने १९ जून को १५ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन(ANTI CORRUPTION) दल के पास शिकायतकर्ता ने दर्ज करायी थी. पूरे मामले की जांच पडताल करने के बाद एंटी करप्शन दल के टीम ने आज शिकायतकर्ता के घर पर जाल बिछाकर कनिष्ठ सहायक अनंत राठोड को शिकायतकर्ता से १५ हजार रुपए की रिश्वत लेेते हिरासत में लिया. इसके बाद दोनो रिश्वतखोरो को एंटी करप्शन के दल ने हिरासत में लिया. यह कार्रवाई अकोला के एंटी करप्शन दल के पुलिस उपअधीक्षक एस.एस. मेमाने के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक ईश्वर चव्हाण, अनवर खान, राहुल इंगले, प्रदीप गावंडे, सुनील येलोने, सलीम खान ने की.

Back to top button