रैन बसेरा में धर्म-सेवा व मानवता के मूल्यों पर मार्गदर्शन

सुविख्यात समाजसेवी लप्पीभैया जाजोदिया का आयोजन

* निलेशचंद्र जैन मुनी की रही उपस्थिति
अमरावती/दि.22-उपनगर बडनेरा में महानगर पालिका की ओर से संचालित रैन बसेरा में जीवन व्यतीत करनेवाले 70 से अधिक बुजुर्गों के लिए अध्यात्मिक कार्यक्रम सुविख्यात समाजसेवी लप्पीभैया जाजोदिया की ओर से किया गया. इस्कॉन में मधुपतिदास महाराज ने अपने प्रवचन में धर्म, सेवा एवं मानवता के मूल्यों पर विशेष मार्गदर्शन किया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लप्पीभैया जाजोदिया के मार्गदर्शन में उनकी टीम के माध्यम से विविध कार्यक्रम लिए जा रहे है, जिसके तहत बडनेरा के रैन बसेरा में भी अध्यात्मिक कार्यक्रम लिया गया. जिसमें प्रमुखता से लप्पीभैया जाजोदिया के अलावा निलेशचंद्र जैन मुनी, किशोर जाधव, राजन आडतिया आदि उपस्थित थे. रैन बसेरा का संचालन ज्योति राठौड एवं राजु बसवनाथे द्बारा किया जाता हैं. प्रवचन का 70 से अधिक लोगों ने लाभ लिया.

* हरीनाम का प्रसाद वितरण
रैन बसेरा में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्त पुंडलिक के जीवनी पर आधारित चित्रपट के माध्यम से उपस्थितो को प्रेरणादायक जानकारी दी गई. पश्चात सभी में हरीनाम का प्रसाद वितरण किया गया.

Back to top button