हर्षजीत देशमुख कांग्रेस की टिकट पर अमरावती से चुनाव लडने के इच्छुक

मतदाता सदस्यों के बीच जमकर बांट रहे मिठाई

* नागपुर के उद्योजक है हर्षजीत देशमुख
अमरावती/दि.22- इस समय अमरावती के स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के चुनाव को लेकर अच्छी खासी गहमा-गहमी चल रही हैं. जिसमें सर्वाधिक उत्सुकता इस बात को लेकर देखी जा रही हैं. इस बार विधान परिषद के लिए अमरावती सीट से कांग्र्रेस द्बारा किसे अपना प्रत्याशी बनाया जाता है, इसी बीच एक जानकारी निकलकर सामने आई है कि मुलत: नागपुर से वास्ता रखनेवाले एवं मिहान क्षेत्र में एक बडे उद्योग के संचालक रहनेवाले हर्षजीत देशमुख कांग्रेस की टिकट पर अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लडने के इच्छूक हैं. जिसके चलते हर्षजीत देशमुख ने अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानीय स्वायत्त निकायों के पदाधिकारियों व सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया हैं. जिन्हें हर्षजीत देशमुख द्बारा ‘गुडलक’ के तौर पर नागपुर से लाई गई हल्दीराम की मिठाईयों के पैकेट उपहार के तौर पर प्रदान किए जा रहे हैं. जिसके चलते इस समय हर्षजीत देशमुख की दावेदारी को लेकर अमरावती के स्थानीय स्वायत्त निकाय क्षेत्र में अच्छी खासी चर्चा चल रही हैं.
बता दें कि अमरावती के स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 453 वोट हैं. जिसमें से कांग्रेस के पास 120 वोट रहने के साथ ही महाविकास आघाडी में कांग्रेस के मित्र पक्ष रहनेवाले शिवसेना उबाठा के पास 22 व शरद पवार गुटवाली राकांपा के पास 11 वोट हैं. इसके चलते मविआ प्रत्याशी को 153 सदस्यों के वोट व समर्थन मिल सकते हैं. इसके साथ ही जिले के स्थानीय स्वायत्त निकायों में एमएआईम के 16 वोट है. जबकि बसपा, समाजवादी पार्टी व वंचित बहूजन आघाडी के सदस्यों सहित निर्दलियों सदस्यों के वोटों की संख्या 34 हैं. यदि भाजपा प्रत्याशी व महायुति के खिलाफ इन वोटो को मविआ द्बारा अपने पाले में किया जाता है तो कांग्रेस प्रत्याशी के पास 203 वोट हो सकते हैं. जिसके चलते इस बार मुकाबला काफी टक्करवाला माना जा रहा हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार यह उत्सुकता बनी हुई है कि कांग्रेस की ओर से विधान परिषद के लिए अमरावती सीट पर किसे अपना प्रत्याशी बनाया जाता हैं. जिसकी वजह से जैसे ही नागपुर से वास्ता करनेवाले हर्षजीत देशमुख ने कांग्र्रेस प्रत्याशी के तौर पर अमरावती सीट से चुनाव लडने की इच्छा जताते हुए विभिन्न निकायों के सदस्यों से संपर्क करने के साथ ही उनके साथ ‘कुछ मीठा हो जाए’ करना शुरू किया, तो हर्षजीत देशमुख की दावेदारी को लेकर जिलेभर में चर्चा शुरू हो गई.

Back to top button