30 को होगा आर-20 सोनोग्राफी और डिजिटल मेमोग्राफी का लोकार्पण
घुंडियाल डायग्नोस्टिक केंद्र में दो महत्वपूर्ण उपकरण

* मध्य भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा
* गर्भ में पल रहे बच्चे की सटीक जानकारी, स्तन कैंसर पर भी अपडेट जांच होगी
अमरावती/दि.24 – मुधोलकर पेठ स्थित घुंडियाल रेडिओ डायग्नोस्टिक केंद्र में दो महत्वपूर्ण उपकरण आगामी रविवार 30 अगस्त को सुबह 11 बजे लाँच, लोकार्पित किए जाएंगे. यह जानकारी देते हुए सेंटर ने बताया कि, डिजिटल एक्सरे मेमोग्राफी मशीन समस्त भारत में सबसे पहले अमरावती में घुंडियाल सेंटर में लगाई जा रही है. उससे स्तन कैंसर और अन्य बीमारियों का तत्काल एवं सटीक निष्पादन होता है. ऐसे ही आर-20 सोनोग्राफी मशीन मध्य भारत में अपनी तरह की पहली मशीन है. यह दक्षिण कोरिया से आयातीत की गई है. डॉ. पंकज घुंडियाल और डॉ. दीपा घुंडियाल ने बताया कि, लोकार्पण आगामी रविवार 30 अगस्त को मुधोलकर पेठ स्थित सेंटर में मान्यवरों की उपस्थिति में किया जाएगा.
* लीवर, स्तन की इलास्टोग्राफी
डॉ. घुंडियाल ने बताया कि, आर-20 सोनोग्राफी मशीन अपनी तरह की समस्त मध्य भारत में डायग्नोस करने की पहली मशीन है. जिसमें पेट की सोनोग्राफी के अलावा गर्भ में पल रहे बच्चे की संपूर्ण ग्रोथ का निदान होता है. उसी प्रकार यकृत अर्थात लीवर, स्तन और थाइरॉईड की इलास्टोग्राफी की जाती है. 2-डी इको कॉर्डियोग्राफी भी होती है. कलर डॉपलर होने से शरीर के भीतरी हिस्से की सटीक वस्तुस्थिति का पता चलता है. जिससे उपचार सरल हो जाता है.
* मेमोग्राफी की विश्वस्तरीय मशीन
डॉ. घुंडियाल ने बताया कि, एक्स्ट्रोमैम डिजिटल एक्सरे मेमोग्राफी मशीन भारत में ही निर्मित है. यह स्तन कैंसर के निदान में बडा उपयोगी उपकरण होने की जानकारी उन्होंने दी. उन्होंने बताया कि, इस उपकरण से तीव्र गति से, सुरक्षित और विशेष रुप से सुविधाजनक मेमोग्राफी अनुभव होता है. इसका डिजाइन रुग्ण को केंद्र में रखकर किया गया है. डॉ. पंकज, डॉ. दीपा, श्रृती और यश घुंडियाल एवं घुंडियाल सेंटर की टीम ने निमंत्रितों से आगामी रविवार के लोकार्पण समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का अनुरोध किया है.
* 25 वर्षों से निरंतर सेवा
घुंडियाल रेडिओ डायग्नोस्टिक सेंटर गत 25 वर्षों से विभिन्न बीमारियों, विशेषकर आपात स्थिति में डायग्नोस का महत्वपूर्ण केंद्र बना है. अब नया ऐतिहासिक अध्याय जोडा जा रहा है. रजत जयंती सेवा वर्ष मनाने के साथ अमरावती वासियों की सेवा में एक और सुविधा डायग्नोस्टिक की बढाई जा रही है.





