जीएसटी में 6,666 करोड़ की गड़बड़ी

कैग रिपोर्ट में खुलासा

नागपुर / दि.28 – भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में राज्य में जीएसटी रिटर्न और भुगतान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. 2019-20 से 2020-21 के बीच 119 मामलों में 6,666 करोड़ रुपये की अनियमितता पाई गई.
रिपोर्ट के अनुसार, आईटीसी के गलत उपयोग, कर देयता में त्रुटि और कारोबार से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी मिली. 100 मामलों में से 62 मामलों में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए गए. करीब 20 मामलों में 154 करोड़ रुपये की अनियमितता ब्याज न चुकाने और आपूर्ति के गलत वर्गीकरण के कारण पाई गई. जांच में प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई. मुंबई, पुणे सहित कई कार्यालयों में रिटर्न जांच नहीं हुई और पंजीकरण रद्द करने में 9 से 292 दिन की देरी पाई गई. इसके अलावा, 362 करदाताओं की जांच में 1,555 करोड़ (आयटीसी) और 2,793 करोड़ (कारोबार) की विसंगतियां सामने आईं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन गड़बड़ियों से सरकारी राजस्व प्रभावित हुआ है.

Back to top button