31 को ‘द लाली इम्पेरियल’ का शुभारंभ

वैवाहिक समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए प्रशस्त वास्तु बनकर तैयार

* केंद्रीय मंत्री गडकरी के हाथों होगा लोकार्पण, पालकमंत्री बावनकुले भी रहेंगे उपस्थित
* डॉ. विजय बख्तार व परिवार की शहरवासियों को शानदार सौगात
अमरावती/दि.23- स्थानीय पूराना बायपास रोड पर निंभोरा परिसर स्थित लाली लॉन में नवनिर्मित ‘द लाली इम्पेरियर’ का आगामी 31 मई को शाम 5.30 बजे भव्य दिव्य शुभारंभ होने जा रहा है. वैवाहिक समारोहो सहित अन्य सभी तरह के आयोजनों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तथा बेहद आकर्षक वास्तु का लोकार्पण केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के हाथों किया जाएगा. इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए लाली लॉन व द लाली इम्पेरियर के संचालक हशमतराय बख्तार व डॉ. विजय बख्तार द्बारा बताया गया कि बख्तार परिवार का सपना अमरावती शहर में सबसे बडा मैरेज व इवेंट डेस्टिनेशन तैयार करने का था. इसके चलते निंभोरा परिसर में सबसे पहले 65 हजार स्क्वेअर फिट क्षेत्रफल वाला लाली लॉन को तैयार किया गया था. वहीं अब 6 एकड क्षेत्रफल में 6 विशालकाय हॉल व 74 कमरों वाला द लाली इम्पेरियल तैयार किया गया है. जिसमें शादी, व्याह सहित अन्य सभी तरह के आयोजनों हेतु 6 हजार, 7 हजार व 11 हजार स्क्वेअरफीट क्षेत्रफल वाले हॉल तैयार किए गए है. साथ ही अन्य हॉल में बैक्वेट सहित डीजे हॉल जैसी व्यवस्था हैं. सबसे खास बात यह है कि लाली लॉन व द लाली इम्पेरियल के पास अमरावती शहर में सबसे बडी पार्किंग की सुविधा हैं. इन सबके साथ ही द लाली इम्पेरियल के 74 कमरों में एक्झीक्यूटिव तथा महाराजा सुईट जैसे सर्व सुविधायुक्त व आरामदायक कमरों की व्यवस्था है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए बख्तार परिवार द्बारा अपने सभी हितचिंतको से 31 मई की शाम 5.30 बजे द लाली इम्पेरियल के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है.

Back to top button