702 ग्लास ठंडी-ठंडी मसाला छाछ का वितरण
राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरुदेव की प्रेरणा से अर्हम युवा सेवा ग्रुप

* सकल जैन समाज के प्रमुख महेश भाई, मीता बेन कोठारी परिवार प्रायोजक
अमरावती/दि.23- राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरुदेव की प्रेरणा से अर्हम युवा सेवा ग्रुप द्वारा निरंतर ठंडी ठंडी मसाला छाछ वितरण के प्रकल्प शहर के अत्यधिक व्यस्ततम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जारी हैं. साथ ही शहर के आठ अत्यधिक गर्दी के स्थानों से प्रतिदिन हजारों नागरिकों की अर्हम जल मंदिर द्वारा शीतल जल से प्यास बुझाई जा रही हैं.
इसी श्रृंखला में आज 22 मई को तापमान वृद्धि के रेड अलर्ट में सकल जैन समाज के प्रमुख देवानुप्रिय महेश भाई कोठारी एवं मीता बेन कोठारी परिवार के प्रायोजकत्व में, श्री वर्धमान स्थानकवासी गुजराती जैन संघ अंबापेठ के प्रमुख देवानुप्रिय बिपिन कोठारी, उपप्रमुख भरत भायाणी, सचिव कल्पेश देसाई, कोषाध्यक्ष परेश बदाणी, मयूर कामदार, फिलिप कोठारी, ईला कोठारी, डॉ. गुंजन शाह, प्रार्थी शाह, विश्रुत शाह की प्रमुख उपस्थिति में बडनेरा रोड के श्री दादावाडी संस्थान के समीप से 702 ग्लास ठंडी ठंडी मसाला छाछ का वितरण किया गया.
अर्हम युवा सेवा ग्रुप द्वारा मान्यवरों की प्रमुख उपस्थिति में समूह में नमस्कार महामंत्र, महाप्रभावक श्री उवसग्गहरं स्तोत्र, अर्हम स्मरण के मंत्रोच्चार से छाछ वितरण सेवा प्रारंभ की गई. एक के बाद एक कड़ी धूप में आने जाने वाले गर्मी से परेशान, पसीने से तर-बतर नागरिक, राहगीर, यात्रीगण, कई कटले वाले, रिक्षा, ऑटो रिक्शा वाले, कामगार वर्ग, छोटे छोटे बच्चें, वृद्धजन आदि की भीड़ जमा हो गई. अर्हम सेवकों की सुचारू व्यवस्था में उपस्थित मान्यवरों के करकमलों से ठंडी-ठंडी मसाला छाछ का ग्लास हाथ में पाते ही उनके मुख पर राहत भरी मुस्कान छा गई. सेवा के इस नेक कार्य में मीता बेन महेशभाई कोठारी परिवार द्वारा छाछ वितरण प्रकल्प की प्रायोजकता हेतु एवं अंबापेठ जैन संघ के मान्यवरों की प्रमुख उपस्थिति हेतु,निमिष भाई दामाणी द्वारा कम्युनिटी हेल्प के इस प्रकल्प को आकार व साकार करने की सर्वश्रेष्ठ भावना द्वारा सेवा में सहयोग हेतु अर्हम युवा सेवा ग्रुप के सभी सेवक कृतज्ञता ज्ञापित की.





