लायन्स अमरावती प्राइड द्वारा ‘डॉक्टर्स डे’ पर 5 डॉक्टर्स का सत्कार

अमरावती/दि.6- अमरावती दि लायन्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 3234एच 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ विलास साखरे ‘यस वी केन’ इनके नेतृत्व में लायन्स क्लब अमरावती प्राइड की और से वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के प्रथम दिवस पर क्लब की ओर से ‘डॉक्टर्स डे’ निमित्त 5 डॉक्टर्स का शॉल, पुष्पगुष, भेटवस्तु देकर सम्मान किया गया.
सर्वप्रथम डॉ. इंद्रलाल गेमनानी पुज्य पंचायत रामपुरी कैम्प के मुखी साहेब, गेमनानी मल्टीपल स्पेशलिस्ट क्लीनिक रामपुरी कैम्प, डॉ. विक्की पिंजानी व डॉ. स्नेहा पिंजानी राधा कृष्ण हॉस्पिटल रामपुरी कैम्प, डॉ. कमल किशोर राठी मेन रोड बडनेरा, डॉ. पंकज बागड़े कल्याण नगर अमरावती, इन सभी डॉक्टर्स का लायन्स अमरावती प्राइड टीम द्वारा सत्कार किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष ला मनीष टाले, सचिव ला नमिता जयसवाल, कोषाध्यक्ष ला राजकुमार मनोजा, ला नेहा टाले, अशोक गेमनानी, इत्यादि उपस्थिति थे. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मनोजा द्वारा किया गया व आभार नमिता जयसवाल ने व्यक्त किया.

 

Back to top button