मेहकर के पास धधकी लक्झरी बस, बाल-बाल बचे दर्जनों यात्री

बुलढाणा जिला पुलिस मौके पर

* राहत और बचाव कार्य जारी
* पूरा सामान और बस खाक
* मुंबई से नागपुर की ओर जा रही थी बस
बुलढाणा/दि.2 – छपते-छपते मिली खबर के अनुसार मुंबई से नागपुर की ओर जा रही लक्झरी बस आज शाम 5.15 बजे के दौरान समृद्धि हाईवे पर मेहकर के पास अचानक जल गई. जिससे खलबली मची. आनन-फानन में बस में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य बस से उतर गये. धू-धूकर बस जल उठी. जिसमें सारा सामान खाक हो जाने का प्राथमिक समाचार है.
बुलढाणा जिला पुलिस और मेहकर के थानेदार मौके पर पहुंचे है. हादसा समृद्धि हाईवे के चैनल नंबर 296 में होने की जानकारी दी गई है. थानेदार व्यंकटेश्वर अलेवार ने बताया कि, हादसे में जनहानि नहीं हुई है. सौभाग्य से सभी यात्री समय पर बस से नीचे उतर गये. उधर प्राथमिक जानकारी में कहा गया कि, बस का एसी फट जाने से आग लगी और भयंकर दुर्घटना में दर्जनों मुसाफिरों की जान खतरे में पड गई थी. समाचार लिखे जाने तक आसपास का वाहनों का आना-जाना रोककर सर्वप्रथम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया था. थानेदार अलेवार ने यह भी बताया कि, सबसे पहले बचाव कार्य को अहमियत दी जा रही है. ब्यौरे का इंतजार है.

Back to top button