ठाणे स्टेशन पर ’शिवशाही’ में भीषण आग
सौभाग्य से 15 यात्री बच गए, बस जलकर खाक

मुंबई/दि.23 – ठाणे रेलवे स्टेशन के सेटीस ब्रिज पर शिवशाही बस में भीषण आग लगने से काफी हड़कंप मच गया. किंतु सौभाग्य से सभी 15 मुसाफिर बाल-बाल बच गये. बस आग में राख हो जाने का समाचार है. फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास किये, तब जाकर आग पर नियंत्रण किया जा सका.
यह शिवशाही बस ठाणे में आई थी और वहां से बोईसर जाने वाली थी. लेकिन ठाणे स्टेशन के पास आते ही बस अचानक बंद हो गई. बंद होने के बाद नीचे से आग लगती हुई दिखाई दी. बस में कुल 15 यात्री थे, लेकिन आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने बस से बाहर दौड़ लगाई, जिससे सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं. बस में आग लगने के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद की. इसी दौरान बस में आग लगने से यात्रियों सहित सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा. आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
एक तरफ गर्मी के कारण वातावरण तप रहा है और यात्रियों के शरीर से पसीना बह रहा है, इसी बीच ठाणे स्टेशन पर शिवशाही बस में अचानक आग लगने से यह आग कैसे लगी इसको लेकर चर्चा हो रही है.0





