महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न

संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

अमरावती/दि.1 – महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस की मासिक कार्यकारिणी बैठक मुंबई स्थित गांधी भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में भारतीय युवक कांग्रेस के महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी अजय छिकारा, महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवराज मोरे, भारतीय युवक कांग्रेस के सचिव एवं महाराष्ट्र सहप्रभारी नवजोत सिंह संधू, सहसचिव एवं महाराष्ट्र सहप्रभारी शांभवी शुक्ला तथा अमरावती विभाग प्रभारी अनुराग भोयर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा शहर एवं बुलढाणा ग्रामीण युवक कांग्रेस इकाइयों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई. पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान, बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने और आम जनता से प्रभावी संवाद स्थापित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव एवं अकोला प्रभारी सागर कलाने, प्रदेश महासचिव एवं चंद्रपुर प्रभारी निलेश गुहे, अमरावती जिलाध्यक्ष राहुल येवले, जिला कार्याध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, शहर जिला उपाध्यक्ष नितीन काले सहित युवक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Back to top button