3 जुलाई को अमरावती दौरे पर रहेंगी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर

अमरावती/दि.1– राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर शुक्रवार 3 जुलाई को अमरावती जिले के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे कार्यशालाओं, जनसुनवाई और विभिन्न समीक्षा बैठकों में शामिल होंगी.
सुबह 10 से 11 बजे तक जिला नियोजन भवन में पॉश अधिनियम, 2013 विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगी. इसके बाद सुबह 11 से 12 बजे तक श्री शिवाजी साइंस कॉलेज में यशोदा एआई विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगी. दोपहर 12 से 1.30 बजे तक वे जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगी. इसके बाद दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक जिला नियोजन भवन में महिलाओं की शिकायतों के संबंध में जनसुनवाई आयोजित होगी. इसमें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, अनैतिक मानव तस्करी, महिलाओं के अपहरण तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की शिकायतें सुनी और स्वीकार की जाएंगी. दोपहर 3 से 4.30 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा, संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठक होगी. वहीं शाम 5 से 6 बजे तक शासकीय विश्रामगृह में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. नयना गुंडे ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका उचित निराकरण किया जा सके.

 

Back to top button