उपजिलाधिकारी ने दी जिप उर्दू प्राथमिक शाला सैफी नगर को भेंट

शाला के सभी कार्यों की सराहना

चांदूरबाजार/दि.1– शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन ही जिला परिषद उच्च प्राथमिक उर्दू डिजिटल शाला सैफी नगर सिरजगांव बंड को उपजिलाधिकारी श्रद्धा उदावंतन ने भेंट दी. इस समय उन्होंने शाला की इमारत, शाला परिसर, परसबाग, ओपन लाइब्रेरी, इनडोर लाइब्रेरी, डिजिटल रूम, वर्ग खोलियो का निरीक्षण किया.
शाला और उच्च कार्यों को देख उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला परिषद शाला इतनी उच्च और सुंदर हो सकती है, उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की जिला परिषद शाला से उच्च शिक्षण प्राप्त हो रहा है यह देख कर खुशी हुई. उनके आगमन पर शाला के मुख्याध्यापक मो साजिद इकबाल द्वारा शाल और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. इस समय गणवेश उत्सव तहत विद्यार्थियों को गणवेश सहित पुस्तके वितरित उनके हस्ते की गई. पहले दिन शाला में प्रधानमंत्री पोषण आहार शक्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को जर्दा और वेजपुलाओ का स्वाद चखाया गया. इस समय उपजिलाधिकारी श्रद्धा उदावंत के साथ शिक्षण विस्तार अधिकारी डॉ पल्लवी निघोट, केंद्र प्रमुख अविनाश तायडे, विषय शिक्षक स्वप्निल वैद्य, शाला व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष एजाज खान सहित पालक वर्ग, विद्यार्थी शिक्षक गण और कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Back to top button