नाशिक जिला बैंक को 672 करोड़ की मदद
किस बैंक के लिए आगे आई सरकार? किसे होगा फायदा?

* महाराष्ट्र के एक बैंक को सैकड़ों करोड़ की मदद
मुंबई/ दि.9- राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और महाराष्ट्र के नाशिक जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को सैकड़ों करोड़ की मदद देने का निर्णय किया है. पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक संकट में फंसे इस बड़े बैंक को राज्य सरकार ने सैकड़ों करोड़ की मदद देने का निर्णय लिया है.
* 672 करोड़ रुपये की मदद को मंजूरी
नाशिक जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के पुनरुद्धार के लिए राज्य सरकार ने 30 मार्च 2026 को 672 करोड़ रुपये की बड़ी पूंजीगत सहायता को मंजूरी दी है . नाशिक जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के पुनरुद्धार से किसानों के अच्छे दिन लौटने की संभावना है. इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को ही होगा. बैंक की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के मार्गदर्शन में और जिला रणनीतिक इकाई के सहयोग से एक व्यापक योजना तैयार की गई थी. रिजर्व बैंक के मानकों को पूरा करना और बैंक की विश्वसनीयता को फिर से स्थापित करना, इस रणनीति का मुख्य फोकस है.