26 जुलाई को होगा निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम
सतगुरु माता सुदीक्षाजी के आशीर्वाद से आत्ममंथन का आयोजन

परतवाडा/दि.10- आध्यात्मिकता और मानवता के संदेश को लेकर निरंकारी मिशन की ओर से रविवार 26 जुलाई को निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का भव्य आयोजन किया जाएगा. सतगुरु माता सुदीक्षाजी के पावन आशीर्वाद से होनेवाले इस समागम का मूल संदेश आत्ममंथन रखा गया है. समागम का सार वाक्य है, आत्ममंथन का एकही सार, सतगुरु ही आदर्श, सतगुरु ही आधार आयोजकों के अनुसार यह आध्यात्मिक समागम चिखलदरा रोड पर स्थित रंगोली लॉन में आयोजित किया गया है.
रविवार 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस समागम में सत्संग, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से एक परमात्मा की उपासना और मानव सेवा के संदेश दिए जाएंगे. मिशन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रचार करना है. इस दिव्य समागम में सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन महात्मा हरीश निरंकारी (झोनल इंचार्ज, नागपुर), महात्मा विजय बोडखे (क्षेत्रीय संचालक, नागपुर), महेश पिंजानी (संयोजक, अमरावती) व स्थानीय निरंकारी प्रमुख महात्मा राजेश अटलानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.