समृध्दि पर यात्रियों की लूट, 30 रूपये में चाय व 80 रूपयों में वडापाव

अमरावती/दि.10–  राज्य के विकास की भाग्यरेखा माने जाने वाले हिंदू हृदयसम्राट नागपुर-मुंबई समृध्दि एक्सप्रेस वे पर यात्रा करना अब यात्रियों की जेब पर भारी पडने लगा है. क्योंकि महामार्ग पर जगह-जगह होटल चालकों द्वारा यात्रियों के साथ लगभग खुलेआम लुटपाट की जा रही है. 10 रूपये की चाय के लिए 30 रूपये, 15-20 रूपये के वडापाव, उपमा व पोहे के लिए 70 से 80 रूपये तथा 50 से 60 रूपये की पूरी-भाजी के लिए सीधे 200 रूपये वसुल किए जा रहे है. जिसे यात्रियों के साथ खुलेआम लूटपाट कहा जा सकता है.
बता दे कि, समृध्दि एक्सप्रेस वे पर यात्रियों की सुविधा हेतु जगह-जगह होटल बनाए गए है. परंतु इन होटलों के संचालकों द्वारा खाद्य, पेय पदार्थों की विक्री अनाप-शनाप दामों पर की जा रही है. इस संदर्भ में महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अतुल कोटेचा से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी मुंबई के ऑफिस से ही मिल सकती है.

* एक्सप्रेस वे के सभी हॉटलों में लगभग एकसमान दरें
खासबात यह भी है कि एक्सप्रेस वे पर स्थित सभी होटलों में खाद्यतेल पदार्थों की दरें लगभग एक जैसी ही है. जिसके चलते यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि, सभी होटल संचालकों द्वारा इस बारे में आपसी सहमति के साथ काम किया जा रहा है.

* ऐसी है दरें
पावभाजी – 180 रूपये
साधा दोसा – 140 रूपये
कांदा भजिये – 100 रूपये
कचोरी/समोसा – 90 रूपये
पोहा/उपमा – 76 रूपये
वडापाव – 80 रूपये
चाय – 30 रूपये

* एक्सप्रेस वे पर स्ट्रिट लाईट की बत्ती गुल
जहां एक ओर एक्सप्रेस वे पर होटल संचालकों द्वारा यात्रियों की आर्थिक लूट की जा रही है, वहीं दूसरी ओर महामार्ग पर सुरक्षा का सवाल भी बना हुआ है. क्योंकि कई पुलों पर लगाए गए स्ट्रिट लाईट रात के समय बंद पडे रहते है. जिनकी बत्ती गुल रहने की वजह से पुलों पर अंधेरा पसरा रहता है.

Back to top button