युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

भुसावल के पास हुआ हादसा

* तलेगांव ठाकुर में शोक की लहर
तिवसा/दि.10– तलेगांव ठाकुर निवासी 26 वर्षीय विवाहित युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बुधवार 8 जुलाई को सामने आई. मृतक की पहचान कृणाल रमेश वानखडे (तलेगांव ठाकुर, तह. तिवसा) के रुप में हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृणाल 6 जुलाई को एक महाराज के साथ पुणे किसी काम से गया था. काम पूरा होने के बाद दोनों 7 जुलाई की शाम करीब 6 बजे पुणे से बडनेरा जानेवाली ट्रेन में सवार होकर लौट रहे थे. आधी रात के समय कृणाल शौचालय जाने के लिए उठा और बाद में ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पास बैठ गया. इस दौरान संतुलन बिगडने से वह ट्रेन से नीचे गहरी खाई में जा गिरा.
घटना की जानकारी उसके साथ यात्रा कर रहे महाराज ने रेलवे पुलिस को दी. उसके बाद रातभर कृणाल की तलाश की गई. लेकिन उसका पता नहीं चल सका. आखिरकार सुबह एक गहरी खाई से उसका शव बरामद हुआ. रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना कृणाल के परिजनों को दी. उसके बाद उसका अंतिम संस्कार तलेगांव स्थित स्मशानभूमि में किया गया. कृणाल के निधन से तलेगांव ठाकुर में शोक की लहर व्याप्त है. वह अपने पीछे माता-पिता और पत्नी सहित भरापूरा शोकाकुल परिवार छोड गया है.

Back to top button