किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग सहित स्वास्थ्य विषयक सुविधाए उपलब्ध कराए

विधायक प्रवीण तायडे ने की मांग, विधानसभा में पुरक मांगों पर की विस्तृत चर्चा

अमरावती/दि.30- पावस सत्र के दौरान विधानसभा में अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे ने किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग प्रकल्प, अचलपुर उपजिला अस्पताल में सुपर स्पेशालिटी सेवा, एनआयसीयू, डायलिसिस व ट्रामा केअर सेंटर शुरु किए जाने तथा कृषि विभाग के रिक्त पद भरे जाने की मांग की. विधायक तायडे ने साल 2026-27 की पुरक मांगों को लेकर विधानसभा में सविस्तर चर्चा की.
उन्होंने बताया कि, किसानों की आय बढाने और कृषि क्षेत्र को बढावा मिले, इसके लिए फूड प्रोसेसिंग प्रकल्प, शितगृह और कृषि प्रक्रिया उद्योग का निर्माण करें. जिससे कृषि माल को भाव मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार निर्मिती होगी. उसी प्रकार विधायक तायडे ने कृषि विभाग के तहसील कृषि अधिकारी सहित रिक्त पद तत्काल भरने और अचलपुर स्थित कृषि विभाग की नई प्रशासकीय इमारत का प्रलंबित प्रस्ताव मंजूर कर उसके लिए निधि उपलब्ध करवाने की मांग की.
स्वास्थ्य क्षेत्र में अचलपुर उपजिला अस्पताल में हृदयरोग, मेंदू रोग और नेत्र रोग, सुपर स्पेशालिटी विभाग शुरु किए जाए तथा नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक अति दक्षता विभाग (एनआयसीयू) का निर्माण किया जाए एवं अचलपुर और चांदुर बाजार में निशुल्क डायलिसिस सेंटर व ट्राम केअर सेंटर शुरु किए जाने की मांग विधायक तायडे ने की.
इसके अलावा ग्रामीण अस्पताल में तज्ञ डॉक्टर, स्त्री रोग तज्ञ और आवश्यक कर्मचारियों की कायमस्वरुप नियुक्ति की जाए तथा शिरजगांव कसबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ग्रामीण अस्पताल में रुपांतर किया जाए, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजनयुक्त नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए और जिर्ण इमारतों की दुरुस्ती के लिए निधि मंजूर कर तज्ञ डॉक्टर व परिचारिकाओं की नियुक्ति की जाए, ऐसी मांग विधायक तायडे ने विधानसभा में पावस सत्र के दौरान की और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने का जो निर्णय लिया गया है, उसका स्वागत कर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार का अभिनंदन किया.

Back to top button