युवासेना की समीक्षा बैठक संपन्न

संगठन विस्तार और युवा सहभागिता पर जोर

अमरावती/दि.30- युवासेना के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से अमरावती में युवासेना की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई. बैठक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, संगठन विस्तार तथा बूथ से लेकर गांव स्तर तक युवासेना का नेटवर्क मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई.
बैठक में युवासेना सहसचिव एवं अमरावती लोकसभा संपर्क प्रमुख ऋषी जाधव तथा युवासेना विभागीय सचिव विठ्ठल सरप पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने का आह्वान किया. बैठक में नई नियुक्तियों, युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ एवं गांव स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि युवाशक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के माध्यम से समाज तथा राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है.
इस अवसर पर अमरावती लोकसभा क्षेत्र के युवासेना अध्यक्ष प्रविण दिघाते, जिलाप्रमुख प्रितेश अवघड, जिलाप्रमुख राम पाटिल, युवती सेना जिलाप्रमुख कोमल बद्रे, दर्यापुर विधानसभा संपर्क प्रमुख सोनु रायलकर, अचलपुर विधानसभा संपर्क प्रमुख लकी महाराज चौबे, मेलघाट विधानसभा संपर्क प्रमुख राकेश झारखंडे तथा अमरावती विधानसभा संपर्क प्रमुख एड. गजभिये सहित अमरावती लोकसभा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में संगठन को प्रत्येक गांव और प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

Back to top button