रहमत खान ने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना में लिया प्रवेश
पूर्व विधायक एवं संपर्क प्रमुख ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में हुई प्रवेश प्रक्रिया

अमरावती /दि.30– राजवीर जनहित संगठन के संस्थापक अध्यक्ष तथा पत्रकार रहमत खान उर्फ रम्मू ने अपने सैकडों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में जैसा बोले वैसा चले की तर्ज पर शुक्रवार को होटल गौरी इन में शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश किया है.
बताया जाता है कि, राजवीर संगठन के माध्यम से अमरावती शहर जिला विदर्भ के अलावा संपूर्ण महाराष्ट्र भर में चर्चित रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार गोर गरीब जरुरतमंद परेशान नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के नाम से जाने जाते हैं. जन समस्याओं को लेकर प्रशासन से सीधा भिड जाते हैं उनकी इसी शैली को सामान्य जनता लगातार पसंद करते आ रही है. रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार ने शुक्रवार को होटल गौरी इन में शिवसेना पदाधिकारी बैठक सम्मेलन बडनेरा के पूर्व विधायक तथा संपर्क प्रमुख ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में एवं उनके मार्गदर्शन को आधार मानते हुए शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लिया है. रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के साथ सैकडों कार्यकर्ताओं ने भी रहमत खान के साथ शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश किया है.
बताया जाता है कि, रहमत खान अपनी टीम को लेकर अनेक वर्षों से लगातार मुस्लिम पश्चिम परिसर के अलावा पूर्व परिसर में जनसेवा करते आ रहे हैं और जनता को न्याय भी दिलवाने का कार्य करते आ रहे हैं इसी कार्य को देख राजवीर संगठना के अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के साथ मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर की एवं बडनेरा शहर की 8 से 10 हजार महिला पुरुष एवं युवाओं की फौज जुडी हुई है. रहमत खान ने शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश लेने के बाद यह भी कहा है कि, आगामी दिनों में शीघ्र ही मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इनका नागरिक सत्कार भी रखा जाएगा. जिसकी तारीख निश्चित ही जल्दी तय की जाएगी, उसके तुरंत बाद मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर के प्रत्येक क्षेत्र मेें जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के दरबार में ले जाकर हल करने का प्रयास किया जाएगा.
बताया जाता है कि, शिवसेना शिंदे गुट का यह सम्मेलन मुस्लिम बहुल पश्चिम परिसर में पहली बार होगा और इसके फायदे भी मुस्लिम समाज को काफी होंगे. रहमत खान के साथ शिंदे गुट में प्रवेश करने वाले सैयद जुनैद सैयद अशफाक, शेख यूनुस, सैयद अवेज, फहीम खान, मुमताज खान, अकबर खान, शेख आतिफ, असलम खान, मोहम्मद रिजवान, वसीम भाई, जहीर खान, शेख लाल, तफज्जुल हुसैन, दिलबर भाई ठेकेदार, हरीश खान, नुरुद्दीन पठान, मोहम्मद करीम, अल्तमश शेख, प्रदीप वानखेडे, प्रवीण थोटेवर, आशीष नायकवार, कैलाश सिंह, बाबा खान, शेख अरसलन, बदरुद्दीन, शेख फाजिल अहमद, जावेद अख्तर, फैजान हुसैन, दिलबर भाई, सैयद फैसल, आलीशान अहमद, जावेद इरफान अहमद के अलावा साइक्लो कार्यकर्ताओं ने शिवसेना शिंदे गुट में पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में प्रवेश लिया.





