सोशल मीडिया की मित्रता महंगी पडी
महिला का विनयभंग, फोटो भी वायरल

अमरावती/दि.16– सोशल मीडिया के जरिए पहचान बढाने और महिला का विनयभंग कर आपत्तिजनक फोटो स्टेटस पर रखकर बदनामी करने की घटना नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में उजागर हुई है. पुलिस ने 13 मई को रात 11 बजे आरोपी बालू ठाकरे (38, टेंभा) के विरुद्ध अपराध दर्ज किया. बताया गया कि, घटना 25 मार्च से 7 मई दौरान हुई.
35 वर्ष की महिला अपने परिवार के साथ आ रही थी, उस समय बालू ठाकरे को उन्होंने अपनी कार से लिफ्ट दी थी. एक गांव में बालू ठाकरे को छोडा था. ठाकरे ने महिला का फोन नंबर लेकर सोशल मीडिया से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. महिला के पुत्र ने अनजाने ही वह स्वीकार कर ली. जिससे आरोपी को महिला का वॉटस्एप नंबर प्राप्त हो गया. जिस पर मैसेज भेजकर, कॉल करके आरोपी ने बोलचाल शुरु कर दी. फिर इंस्टा पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा. तंग आकर महिला ने उससे बोलना बंद कर दिया. तब आरोपी ने महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी.
आरोपी इतने पर ही न रुका, उसने गत 7 मई को अपने वॉटस्एप स्टेटस पर महिला और उसकी बडी बहन का फोटो लगाकर नीचे अश्लील लिखा. महिला के चरित्र पर कीचड उछालने का प्रयास किया. पीडिता की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस बालू ठाकरे विरुद्ध विनयभंग और सूचना तकनीक कानून की धारा 67 अंतर्गत अपराध दर्ज किया है. आगे जांच उपनिरीक्षक गणेश राऊत की टीम कर रही है.





