धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्वीमिंग पुल में तैराकी स्पर्धा

विविध जिलो के 300 तैराकों ने लिया सहभाग

* द ब्लूज स्पोर्ट्स एकेडमी का आयोजन
वर्धा /दि.8– स्थानीय धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्वीमिंग पुल में ‘वर्धा स्वीम गाला-2026’ के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ. द ब्लूज स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया गया था. जिसमें विदर्भ के विविध जिलों से 300 तैराकों ने सहभाग लेकर अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया. स्पर्धा का उद्घाटन डॉ. पंकज भोयर के हस्ते किया गया. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर एक्वेटिक असोसिएशन के सचिव सुधीर चौधरी प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थे. वहीं पर्यवेक्षकों में श्रीकांत बल्ली के साथ अन्य मान्यवर उपस्थित थे.
डॉ. पंकज भोयर का स्वागत शहर के जानेमाने तैराक निमिष मुले ने किया. वहीं संचालन ओम गुडधे ने किया. उद्घाटक डॉ. भोयर ने अपने संबोधन में युवा खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, कुछ ही दिनों में छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए नए स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया जा रहा है. उसे जल्द शुरु कर दिया जाएगा. स्पर्धा के विविध आयु गुट में वैभवी घाघरे, पार्थ इंगोले, श्रावणी इंगोले, सारंग राऊत, सम्यक राउत, समव काटोले, मंदर सिंह कुसोम, चाक्ष्वी खडकाले, भावी राजगिजे, रवि बोलकर ने चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की.
साथ ही द ब्लूज स्पोर्ट्स एकेडमी वर्धा भी ज्यादा से ज्यादा चैम्पियन ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रही. सभी विजेता स्पर्धकों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. स्पर्धा में 4 वर्षीय राम इंगोले ने 6 वर्षीय आयु गुट में 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा पूरी कर यह साबित कर दिया कि, हुनर आयु की मोहताज नहीं होती. वहीं ब्लूज स्पोर्ट्स एकेडमी के 4 खिलाडी वैष्णवी, टुनायू, शौर्य तथा आद्या ने भी स्पर्धा में सहभाग लेकर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया. एकेडमी ने सभी अभिभावकों और प्रशिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

Back to top button