वीर प्रताप मंडल में गंगा अवतरण की झांकी
इंदौर के प्रसिद्ध मलमकर आर्ट की प्रस्तुति

* गेट के भीतर परसों से दुर्गोत्सव की धूम
* राजकुमार जैन कर रहे अद्भूत लायटिंग का काम
अमरावती/दि.9 – सराफा प्रताप चौक स्थित वीर प्रताप दुर्गा मंडल में इस वर्ष गंगा अवतरण की भव्य झांकी प्रस्तुत की जा रही है. पिछले सप्ताह भर से झांकी का निर्माण चल रहा है. परसों रविवार 11 अक्तूबर को घटस्थापना के दिन तैयार हो जाने की उम्मीद इंदौर के प्रसिद्ध मलमकर आर्ट ने व्यक्त की है. उसी प्रकार जवाहर गेट के भीतर शानदार रोशनाई रहती है. जिससे बिलकुल नए प्रकार की अद्भूत लायटिंग यहां साकार कर रहे हैं इंदौर के राजकुमार जैन.
उल्लेखनीय है कि, वीर प्रताप मंडल अपनी पौराणिक कथाओं पर आधारित झांकियों के लिए सर्वत्र प्रसिद्ध है. नवरात्रि में लाखों दर्शनार्थी उमडते हैं. अत: मंडल भी सभी प्रबंध और सुविधा श्रद्धालुओं के लिए करते हैं. भाविकों के लिए भव्य प्रसादी का प्रबंध भी नवरात्रि दौरान होता है. मंडल यहां पधारे सभी श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधा के लिए प्रयत्नशील है.
मंडल के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सागर चांडक, स्वागताध्यक्ष अमरावती मंडल के प्रबंध संचालक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरीशंकर हेडा, प्रकाश उधवानी, प्रवीण धानक, महेश बजाज, संजय मुनोत, सुरेश शर्मा सचिव और संजय उपाध्याय, विक्की पनिया एवं विनय शर्मा सहसचिव, कोषाध्यक्ष संजय चोपडा, राजेंद्र चोपडा, सहकोषाध्यक्ष नकुल डाबी, रितेश आसोपा, गणेश तोष्णीवाल, पूजा-अर्चना प्रफुल्ल दवे, प्रसाद वितरण गिरीश बजाज, श्याम वर्मा, जुगल दवे, संजय जैन, अशोक अंदुरे, प्रचारक महेश शर्मा, सुरेश रतावा, रोहित छांगानी, एड. सुमीत शर्मा, मंडल प्रमुख महेंद्र चोपडा, कार्यकारिणी सदस्य – रसीकभाई जोगी, अविनाश पाटिल, राजेश साहू, मनीष हिरोडे, विशाल राठी, अनिल गोगटे, केशव पुरोहित, गोपाल दायमा, प्रवीण दायमा, गोविंद मालानी, अक्षय डोबा, राजुभाउ उज्जैनकर, सलाहकार समिति – पं. वसंत दवे, डॉ. चंदू सोजतिया, एड. प्रशांत देशपांडे, एड. प्रकाश चितलांगे, विनोद डागा, जुगलकिशोर पटेरिया, सदस्य – चंदुभाउ दायमा, मनोज कटारिया, सुरेश पांडे, पप्पु छांगानी, नवल चांडक, श्याम शर्मा, ओम सोनी, राजू शर्मा, पं. करण पुरोहित, अशोक पुरोहित, अनुपम ठाकुर, अंकित हेडा, मोहन जडिया, राजेश शर्मा, गोविंद सोमाणी, अनिल भाटी, भोपा महाराज, दीपक चोपडा, अमन मावकर, संजय मुथा, सुनील गुप्ता, पुष्पराज शर्मा, बाबूसेठ कडेल, जीतू व्यास, दिलीप हरसोडिया, शैलेश लुल्ला, मनोज जोगी, प्रमोद चोपडा, श्याम गुप्ता, राजेश व्यास, संजय केशवानी, पवन व्यास का समावेश हैं.





