4-5 जुलाई की रात अमरावती-बडनेरा मार्ग रहेगा बंद

पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन

अमरावती/दि.1– अमरावती-बडनेरा राज्य मार्ग क्रमांक-304 पर पैदल यात्री फ्लाईओवर (फुट ओवरब्रिज) के स्टील स्ट्रक्चर की स्थापना के लिए 4 जुलाई की रात से 5 जुलाई की सुबह तक यातायात में अस्थायी बदलाव किया गया है. यह जानकारी अमरावती शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल ने दी.
पुलिस के अनुसार, अलमास गेट से सावता मैदान, बडनेरा के बीच का मार्ग 4 जुलाई की रात 11.30 बजे से 5 जुलाई की सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल ने चेतावनी दी है कि यातायात प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
* वैकल्पिक मार्ग
– बडनेरा से अमरावती की ओर आने वाले वाहन अकोला वाई पॉइंट से सुपर एक्सप्रेस हाईवे होते हुए मेघे कॉलेज चौक और कोंडेश्वर टी-पॉइंट मार्ग का उपयोग करें.
– अमरावती से बडनेरा जाने वाले वाहन अलमास गेट मार्ग के बजाय पुराने बायपास मार्ग का उपयोग करें.
– पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.

Back to top button