श्रीधर कांबले बने मनपा के कार्यकारी अभियंता

राज्य सरकार के सचिव दवखार ने जारी किए आदेश

अमरावती/दि.1– राज्य सरकार के सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा मंगलवार 30 जून को कार्यकारी अभियंता प्रवर्ग के 36 अभियंताओं के तबादले कर दिए गए. जिनमें अमरावती मनपा के कार्यकारी अभियंता पद पर श्रीधर भानुदास कांबले की नियुक्ति की गई है. वे इससे पहले सहायक मुख्य अभियंता (सार्वजनिक लोकनिर्माण प्रादेशिक विभाग, अमरावती) पद पर कार्यरत थे. जहां सरकार ने अमरावती मनपा के रिक्त कार्यकारी अभियंता पद पर उनकी नियुक्ती की है.
मंगलवार 30 जून को देर शाम राज्य सरकार के सचिव दवखार के द्वारा यह अधिकारिक रुप से आदेश जारी कर दिए गए है. परंतु इस नियुक्ति पर कई सवाल खडे किए जा रहे हैं. यहां बता दें कि, अमरावती मनपा के नए आरआर नियमों के अनुसार कार्यकारी अभियंता-1 व कार्यकारी अभियंता-2 के अलावा शहर अभियंता पहले से ही अमरावती मनपा की आमसभा में प्रस्ताव पारित कर यह पद अमरावती मनपा का ही होने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था. इसके बावजूद सरकार द्वारा कार्यकारी अभियंता पद पर कांबले की नियुक्ति किए जाने से महानगर पालिका में विभिन्न प्रकार की चर्चा शुरु हो चुकी है.

Back to top button