रूरल इंस्टीट्यूट में स्व. वसंतराव नाईक की जयंती एवं कृषि दिवस मनाया गया

अमरावती /दि.1– कृषि विज्ञान डिप्लोमा पाठ्यक्रम, रूरल इंस्टीट्यूट, अमरावती में 1 जुलाई को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरित क्रांति के जनक स्व. वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर कृषि दिवस का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को उनके कृषि क्षेत्र में योगदान की स्मृति में कृषि दिवस मनाया जाता है.
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रा. एस. एम. आखरे के करकमलों द्वारा स्व. वसंतराव नाईक के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रा. एस. एस. महल्ले ने स्व. वसंतराव नाईक के प्रेरणादायी जीवन, कृषि विकास में उनके अमूल्य योगदान तथा सामाजिक कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए कृषि एवं समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.

Back to top button