अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी दबोचे

फ्रेजरपुरा पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.22- क्राइम ब्रांच के दल ने फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सचिन श्यामराव वानखेडे (43) और वैभव अजय बनसोड (26) है.
पुलिस आयुक्त राकेश ओला द्वारा पुलिस रिकॉर्ड पर रहे बदमाशों पर नजर रखने और अपराधिक गतिविधियों पर सक्रिय रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद क्राइम ब्रांच का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में लाइब्ररी चौक निवासी सचिन वानखेडे और राहुल नगर निवासी वैभव बनसोड अवैध हथियारों के साथ घुमते दबोचे गये. इस कार्रवाई से बदमाशों में हडकंप मच गया है. फ्रेजरपुरा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Back to top button