श्रीक्षेत्र सोनारखेड में वारकरी आध्यात्मिक बाल सुसंस्कार शिविर
वैष्णव वारकरी ट्रस्ट का आयोजन

वाठोडा शुक्लेश्वर/दि.22 – समिपस्थ श्रीक्षेत्र सोनारखेड में हभप ज्ञानेश्वर महाराज इंगले उर्फ दास ज्ञानेश्वर वैष्णव वारकरी ट्रस्ट की ओर से श्री दास ज्ञानेश्वर आध्यात्म ज्ञानपीठ अंतर्गत 1 से 16 मई के दौरान वैष्णव वारकरी आध्यात्मिक बाल सुसंस्कार शिविर का आयोजन किया गया था. 15 मई को शिविर में सहभागी विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण व शिविर समापन समारोह का आयोजन किया गया था.
इस शिविर में सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक तथा कला क्षेत्र के अनेक मान्यवर उपस्थित थे. जिनमें प्रमुख रुप से दत्त मंदिर संस्थान अचलपुर के संत भोनखडे महाराज, ज्ञानदेव आश्रम अमरावती के हभप गुरुवर्य ज्ञानेश्वरजी महाराज पातशे, अखिल भारतीय श्रीगुरुदेव सेवा मंडल के ज्येष्ठ मार्गदर्शक हभप नामदेव महाराज गव्हाले, अखिल भारतीय श्रीगुरुदेव सेवा मंडल के ज्येष्ठ आचार्य हभप हरिभाऊ दादा वेरुलकर, गुरुदेव सेवाश्रम नांदुरा के हभप अनिल महाराज देशमुख, संत महम्मद खान महाराज पालखी समारोह प्रमुख श्रीक्षेत्र गणोरी के हभप श्यामसुंदर महाराज निचित, अखिल भारतीय वारकरी महामंडल अमरावती जिलाध्यक्ष व दर्यापुर में विद्यमान न्यायाधीश डोके साहेब, चार्टर्ड अकाउंटंट आशीष हरकुट, अमरावती विश्व वारकरी सेना के संस्थापक हभप अरुण महाराज बुरघाटे, हभप प्रभाकर महाराज देशमुख, पूर्णानगर वारकरी संप्रदाय के ज्येष्ठ भजन गायक हभप भीमराव उर्फ भक्तराज महाराज भोंगाडे, हभप निवृत्ति महाराज, हभप लक्ष्मण महाराज का समावेश था.
इस 16 दिवसीय बाल सुसंस्कार शिविर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमांक हासिल करनेवाले विद्यार्थियों को व शिविरार्थियों को स्मृतिचिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सभी उपस्थित मान्यवरों ने अपना समयोचित मार्गदर्शन कर शिविरार्थियों को आशीर्वाद दिया. गुरुवर्य माउली हभप ज्ञानेश्वरजी महाराज इंगले उर्फ दास ज्ञानेश्वर महाराज के अध्यक्षीय संबोधन से पुरस्कार वितरण का समापन किया गया. 16 मई को गुरुवर्य ज्ञानेश्वर महाराज इंगले के काले के कीर्तन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया. आनंदमय वातावरण में शिविर संपन्न हुआ.





