इसका रहे या उसका शहर में नहीं चलने देंगे अवैध धंधे

बीजेपी विधायक प्रवीण पोटे का ऐलान

* एक बार कोई विषय उठा लिया तो पीछा छोडता नहीं
* भाजपा की पत्रपरिषद में यातायात सुधारने कार्यकर्ता सडकों पर उतरने तैयार रहने का दावा
अमरावती/दि.30 – भाजपा विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने अमरावती शहर में सभी गैरकानूनी धंधे बंद करने की घोषणा करते हुए कहा कि, अब इस विषय पर वे पीछे नहीं हटेंगे. प्रवीण पोटे कोई विषय हाथ में लेता है, तो उसका पीछा नहीं छोडता. उसे हल करने तक, अंत तक उठाते रहता है, इन शब्दों में प्रवीण पोटे ने बहुत स्पष्ट घोषणा आज दोपहर पत्रकार परिषद में की. यह पत्रकार परिषद बीजेपी के जनसेवा पखवाडा अंतर्गत आयोजित 25 दिव्यांगों को स्कूटर और चार ग्राम पंचायतों को कचरा उठाने के लिए वाहन दिए जाने के कार्यक्रम हेतु रखी गई थी. उसमें प्रवीण पोटे ने अमरावती शहर की यातायात सुधारने के लिए भी जरुरत पडी तो बीजेपी कार्यकर्ताओं को सडकों पर तैनात करने की तैयारी दर्शायी.
पत्रकार परिषद में महापौर श्रीचंद तेजवानी, शिवराय कुलकर्णी, किरण पातुरकर, शहर अध्यक्ष नितिन धांडे, नेता सदन चेतन गावंडे, तुषार भारतीय भी मौजूद थे. प्रवीण पोटे ने मंगलवार शाम राजापेठ के फ्लाईओवर पर हुई भयंकर दुर्घटना के संदर्भ में शहर के चरमराते यातायात प्रबंधों को आडे हाथ ेलेते हुए शीघ्र महापालिका, पुलिस आयुक्त और लोनिवि की बैठक आहूत करने की बात कही. हॉकर्स को उनके-उनके जोन में ही रहने की ताकीद भी इस समय प्रवीण पोटे ने की.
* गृह मंत्री से हो गई है बात
प्रवीण पोटे ने शहर के अवैध धंधों के विषय में सवाल पूछते ही दृढता से कहा कि, अमरावती में किसी प्रकार का गैरकानूनी धंधा अब नहीं चलेगा. वे खुद उसे बंद करवाएंगे. इस बारे में प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के पालकमंत्री से पहले ही बात और चर्चा हो जाने का दावा भी पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे ने किया. पोटे ने यह भी कहा कि, अवैध धंधा इसका हो या उसका नहीं चलेंगा यानि नहीं चलेगा. उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों को अधबीच में काटते हुए तपाक से कहा कि, प्रवीण पोटे एक बार विषय उठाता नहीं. उठाता है तो उसे पूर्णरुप से हल किए बगैर, पूरा किए बगैर नहीं छोडते.
* दिव्यांगों को वाहनों का वितरण
बीजेपी के सेवा दशक समर्पण अंतर्गत आगामी रविवार 2 अगस्त को मनोर मांगल्य सभागार में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत कचरा गाडी वितरण किया जाएगा. रविवार को सुबह 10.30 बजे यह कार्यक्रम होने जा रहा है. जिसमें दिव्यांग बांधवों को 25 ई-बाइक और चार ग्राम पंचायतों को घंटा गाडी दी जाएगी.

Back to top button