उद्धव ठाकरे विधान परिषद पर सुषमा अंधारे को मौका देंगे?
चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही कयास शुरु

* अंबादास दानवे, विचारे, नाईक, चव्हाण के नाम भी चर्चा में
* 12 मई को होने है इलेक्शन
मुंबई/दि.17- आगामी 12 मई को विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. इन सीटों पर किसे मौका दिया जाए? इस मुद्दे पर सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी में जोरदार मंथन चल रहा है. इसी बीच अब शिवसेना उबाठा गुट की ओर से इस सीट के लिए खुद उद्धव ठाकरे समेत 6 लोगों के नामों की चर्चा शुरू है. इसमें ठाकरे गुट की मैदान में जोरदार तरीके से लड़ने वाली नेता मानी जाने वाली सुषमा अंधारे का नाम भी शामिल है. इसलिए क्या ठाकरे गुट अंधारे को विधान परिषद पर मौका देगा? ऐसा सवाल राजनीतिक हलकों में चर्चा में है.
वहीं उनके सहयोगी शिवसेना को 2 और राष्ट्रवादी को 1 सीट मिलेगी. इसमें विपक्षी महाविकास आघाड़ी के हिस्से में केवल 1 सीट आएगी. इसलिए उद्धव ठाकरे खुद विधान परिषद जाएंगे या अपने किसी अन्य नेता को मौका देंगे? इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.
* इन नेताओं के नाम चर्चा में
इसमें पूर्व विरोधी पक्षनेता अंबादास दानवे, प्रवक्ता सुषमा अंधारे, पूर्व सांसद विनायक राऊत, पूर्व सांसद राजन विचारे, पूर्व विधायक वैभव नाईक, सचिव सूरज चव्हाण आदि के नाम चर्चा में हैं. लेकिन इनमें भी दानवे और अंधारे का नाम आगे बताया जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना ने ज्योति वाघमारे को राज्यसभा में भेजा है. वाघमारे एक दलित नेता हैं. इससे शिवसेना की आम लोगों में छवि कुछ बेहतर हुई है. इसलिए ठाकरे गुट भी सुषमा अंधारे को विधान परिषद में मौका दे सकता है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है. खासकर अंधारे की पार्टी पर होने वाली आलोचना का जवाब देने की क्षमता को देखते हुए ठाकरे उनके पक्ष में फैसला कर सकते हैं, ऐसी चर्चा राजनीतिक हलकों में है.
* विधान परिषद के इन विधायकों का कार्यकाल खत्म होगा
उद्धव ठाकरे – (शिवसेना – ठाकरे)
नीलम गोर्हे – (शिवसेना – शिंदे)
शशिकांत शिंदे – (राष्ट्रवादी – शरद पवार गुट)
अमोल मिटकरी – (राष्ट्रवादी – अजित पवार गुट)
गोपीचंद पडलकर – (भाजप)
रणजितसिंह मोहिते – पाटील (भाजप)
राजेश राठोड – (काँग्रेस)
प्रवीण दटके – (भाजप)
रमेश कराड – (भाजप)