समन्वय से करें काम, नागरिकों की समस्याओं का करें तत्काल समाधान

महापौर श्रीचंद तेजवानी के मनपा अधिकारियों को निर्देश

* स्वच्छता, विकास कार्य व विद्युत व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक
अमरावती/दि.3– अमरावती मनपा के महापौर श्रीचंद तेजवानी ने गुरुवार को निगम मुख्यालय में सभी विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता, सड़क, सार्वजनिक स्वास्थ्य, निर्माण, उद्यान और विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की.
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो. बैठक में बरसात के मद्देनजर नालों की सफाई, सड़कों के रखरखाव, सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों और नागरिक शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, शिल्पा नाईक सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Back to top button