शराब से राजस्व बढाने के लिए समिति

मुंबई /दि. 11– शराब से राज्य के राजस्व में बढोतरी करने के लिए राज्य सरकार ने एक समिति गठित की है. गृहनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह समिति 5 सदस्यों की है.
अन्य राज्य की शराब निर्मिती नीति, लाईसेंस, उत्पादन शुल्क तथा कर संकलन बढाने के लिए की गई उपाययोजना का अभ्यास यह समिति करनेवाली है. शराब से राज्य के राजस्व में बढोतरी करने के लिए सरकार ने गृहनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 सदस्यों वाली समिति गठित की है. कर संकलन बढाने के लिए की गई उपाययोजना का अभ्यास करने के बाद समिति दो माह में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनेवाली है. मंत्रीमंडल बैठक में चर्चा होने के बाद विरोधियों ने इस निर्णय पर बडी टिप्पणी की थी. राज्य सरकार ने अब शासन निर्णय जारी कर समिति गठित की है. लाडली बहन योजना तथा अन्य योजना के कारण राज्य की तिजोरी खाली हो गई है. इसके लिए राजस्व में बढोतरी करने की दृष्टि से राज्य सरकार के विभिन्न प्रयास शुरु है.