सडक हादसे में पति-पत्नी की मौत
दुपहिया पर सवार होकर जा रहे थे शादी में

भंडारा/दि. 18 – एक विवाह समारोह के लिए नागपुर से रांजणगांव (छत्तीसगढ) की ओर दुपहिया पर सवार होकर जाने निकले पति-पत्नी को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में नागपुर निवासी रोशन महावीर साहू (28) व चांदनी रोहण साहू (23, नई पार्डी) नामक पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा आज सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास भंडारा जिले की सीमा पर स्थित चिखली फाटा के निकट घटित हुआ. जिसकी जानकारी मिलते ही जवाहर नगर पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंचा. तब तक दुपहिया को टक्कर मारनेवाले महिंद्र पिकअप का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था.