अविवाहित युवक ने फांसी लगाई

यवतमाल/दि.08- तहसील के पाथ्रड गोले में रहनेवाले चंद्रशेखर दिवाकर गोले (38) नामक युवक ने रविवार 7 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक रविवार 7 अप्रैल को दोपहर दो बजे के दौरान चंद्रशेखर गोले ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस पाटिल की शिकायत पर नेर पुलिस के दल ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. आकस्मिक घटना दर्ज कर थानेदार बालासाहब नाईक के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है.

Back to top button